विधायक के भाई की गुंडागर्दी, महिला अधिकारी को डंडों से पीटा

सिरपुर।तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सिरपुर के विधायक कोनेरू कोनप्पा के भाई कोनेरू कृष्ण राव ने डंडे से एक महिला वन रेंज अधिकारी (एफआरओ) की बर्बरतापूर्वक पिटाई की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विधायक का भाई महिला अधिकारी पर डंडे बरसा रहा है।
घटना कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर इलाके की है। इस दौरान टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और महिला वन रक्षकों की बुरी तरह पिटाई की है।अधिकारियों ने कहा कि एफआरओ सी अनीता रविवार सुबह सिरपुर मंडल के सरसाला गांव में तेलंगाना सरकार के’ हरिता हरम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाने के लिए गई थीं।
उन्होंने एक आरक्षित वन भूमि की पहचान की थी। जिस पर वह वन विभाग के 20 कर्मियों के साथ पौधे लगाने काम शुरू किया था। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि यह उनकी जमीन है। जिसके बाद उन्होंने वन अधिकारियों पर लाठी -डंडों से हमला बोल दिया।

