विधायक पुंडीर ने झाझरा रेंज में प्रथम रोपण कर वन महोत्सव पर्व का किया शुभारंभ
देहरादून।झाझरा रेंज द्वारा आयोजित वन महोत्सव पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रथम रोपण कर पर्व का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन कर्मियों से अपेक्षा की जाती है कि वे वन में अधिक से अधिक फलदार पेड़ लगाएं ।
वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह गुसाईं ने वन महोत्सव पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि कंडोली कक्ष संख्या 17 बी पौध रोपण क्षेत्र में आंवला, जामुन ,कचनार ,खैर एवं शीशम आदि पौधों का रोपण किया जा रहा है तथा आबादी के समीप वाले पौधरोपण क्षेत्रों में फलदार पौधे अधिक से अधिक लगाने से निश्चित रूप से मानव वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी।

वन महोत्सव पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री वीर सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेंद्र कुठार, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश आदि ने भी पौधरोपण कर वन महोत्सव में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के इस दौरान श्री हरीश चंद्र सिंह ,श्री राजपाल सिंह नेगी उप वन क्षेत्र अधिकारी, श्री नरेश कुमार ,श्री अनिल पाल ,श्री देवेंद्र बिष्ट ,श्री भरत सिंह पंवार,श्री जयपाल सिंह रावत वन दरोगा ,श्री प्रेम रावत, श्री भगतराम चमोली ,श्रीमती रेनू जोशी ,श्री राहुल कुमार ,नूतन ,अमिता अंजली वनरक्षक, श्री सुभाष कुमार बीट सहायक, श्री जयप्रकाश गैरोला ,श्री मनोज पाल भी उपस्थित रहे।

