विधायक राजकुमार ठुकराल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से “मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट” देकर 75 महिलाओं को सम्मानित किया

विधायक राजकुमार ठुकराल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से “मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट” देकर 75 महिलाओं को सम्मानित किया
Spread the love

रूद्रपुर ।  गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान मे चल रहे ’’मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना’’ का वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद की 75 महिलाओं को क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ’’मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट’’ देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने महिलाओं को इस योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं/जुडवा बालिकाओं के जन्म पर माता व नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट देकर सम्मानित करते हुये शुभ कामनायें व बधाई दी। उन्होने कहा कि सरकार बेटियों के प्रति संवेदनशील है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं अभियान जो शुरू किया है वह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इस अभियान से व्यापक जागरूकता आयी है और लिंग अनुपात में सुधार देखने को मिला है। उन्होने कहा कि जिस घर में नारियों का सम्मान होता है वहा देवताओं का वास होता है। बेटियां दो घरो को जोडने का भी काम करती है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी कुशलता का परिचय दे रही है। बेटियां घर की लक्ष्मी होती है। उन्होने कहा कि संसार को चलाने के लिये बेटा-बेटियों का होना बहुत जरूरी है इस लिये लड़का-लड़की के भेद भाव को समाप्त करना होगा।


        जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप ने बताया कि आज विकास भवन सभागार में 75 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया गया आगे भी निरन्तर पात्र महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles