विश्व आयुर्वेद परिषद के 25वे स्थापना दिवस एवं नव संवत्सर पर किये गए विशेष कार्यक्रम आयोजित

विश्व आयुर्वेद परिषद के 25वे स्थापना दिवस एवं नव संवत्सर पर किये गए विशेष कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

देहरादून।विश्व आयुर्वेद परिषद, उत्तराखंड की ओर से आज नव वर्ष विक्रमी संवत 2078 एवं परिषद की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर गांधी पार्क देहरादून में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व आयुर्वेद परिषद की राष्ट्रीय समिति ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे देहरादून नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर सुनील उनियाल गामा एवं समाज सेवी श्री रजनीश गर्ग सी.ए. द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। परिषद द्वारा पार्क मे सुबह सैर करने आए जनसमुदाय को जनजागृति की दृष्टि से आरोग्य काढ़ा पिलाया गया और काढ़ा पैकेट के साथ गिलोय का एक पौधा भी निशुल्क वितरण किया गया।
कोरोना से जुड़े निर्देशों का पालन करने हुए परिषद के सदस्यों ने छोटे छोटे ग्रुप में लोगों को शरीर की रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ाने के उपाय जैसे गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा, मुलेठी, हल्दी, एलोवेरा आदि के सेवन विधि एवं स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आयुर्वेद को अपनाने की सलाह दी जिससे कि कई रोगो एवं कोरोना संक्रमण जैसी भयानक रोग से बचा जा सके।
महिलाओं ने काढे निर्माण एवं इसके लाभ के बारे मे विशेष रूचि दिखाई। आजकल की व्यस्त जिंदगी में उचित आहार , विहार,दिन चर्या, योग प्राणायाम आदि को अपनाकर स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है। सुबह 6 बजे से 7 बजे तक कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने आरोग्य काढे का सेवन किया और काढे के पैकेट व गिलोय पौध प्राप्त की।

कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष वैद्य यतेंद्र मलिक, उपाध्यक्ष वैद्य विनिश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वैद्य अनुमेहा जोशी, देहरादून इकाई के वैद्य विजय नय्यर,वैद्य सीमा बंसल, वैद्य पुष्पा चमोली, वैद्य शिवम वैद्य हेमंत,वैद्य अंकित,वैद्य पवन, वैद्य आराधना, वैद्य पंकज के अतिरिक्त कई वरिष्ठ सदस्य डॉ आर एन शर्मा, डॉ वीरेन्द्र मलिक रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांतीय सचिव डॉ एम अंसारी, वैद्य अरविंद गुप्ता डॉ के एल सिलसवाल सहित आयुर्वेदिक कॉलेज के अनेक छात्रों ने भी सहयोग किया। महापौर श्री गामा ने सभी को नव संवत्सर की बधाई देते हुए विश्व आयुर्वेद परिषद के सामाजिक व जनहित कार्यो की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

देवभूमि खबर

Related articles