व्यापार मंडल ने सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया,शंखनाद कर सरकार को जगाया

व्यापार मंडल ने सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया,शंखनाद कर सरकार को जगाया
Spread the love

रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल।।उत्तराखंड सरकार में काबिना मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए आज व्यापार मंडल तल्लीताल व मल्लीताल के व्यापारी वर्ग ने अलग अलग प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया।यहाँ बता दें सभी व्यापारी वर्ग का कहना है कि कोविड़ के दौरान व्यापारी ने शासन प्रशासन का पूरा सहयोग दिया अब व्यापारी वर्ग को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
अब व्यापार मंडल ने दो टूक में सरकार को जवाब दिया है अगर अति शीघ्र दुकानें नही खोली तो वह अनिश्चित काल के लिये बन्द कर देंगे।यहाँ तल्लीताल में व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह ने सभा की शुरूआत शंखनाद उद्घोष के साथ की गई और उम्मीद जताई कि सरकार तक व्यापारियों की पीड़ा पहुंचे ।

उन्होंने कहा कि बंद बाज़ारों से आर्थिक संकट के साथ व्यापारियों का मनोबल भी अब टूट रहा है।
समस्त मौजूद व्यापारियों ने घंटियों के माध्यम से अपनी समस्याओं को व्यक्त किया।
वही व्यापार मंडल के मल्लीताल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी की अगुवाई में सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया। इस बीच कई व्यापारी मौजूद रहे।

इस दौरान त्रिभुवन फर्त्याल, राजेश वर्मा, रईश खान, भारती, पंकज टण्डन, परीक्षित साह, समेत दर्जन भर व्यापारी वर्ग मौजूद रहा वहीं तल्लीताल के व्यापारी अमनदीप ममता जोशी , नासिर खान , जयंत उप्रेती , कनक साह , कु० संगीता साह, रीता पंत , अशोक नारंग , सुशील चौरसिया , हर्षित साह, विनोद मनराल , गौरव साह , हेम तिवारी , हीरा सिंह , रितुराज साह आदि मौजूद थे ।

देवभूमि खबर

Related articles