व्यापार मण्डल हाथीबड़कला ने 72 वां गणतन्त्र दिवस धूम धाम से मनाया और मिष्ठान वितरित किया
देहरादून।व्यापार मण्डल हाथीबड़कला ने 72 वें गणतन्त्र दिवस को धूम धाम से मनाया और मिष्ठान वितरित किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे श्री सुनील अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस मनाने के कारणो को बखूबी उल्लेख किया ।पार्षद श्री भूपेन्द्र कठैत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए,सभी व्यापारी भाइयो को एकजुट रहने का अहवाहन किया,और अनेकता मे एकता की पहचान को बढ़ाने की अपिल की।पूर्व पार्षद श्री सुनील पुण्डीर ने संविधान की ताकत को विस्तृत रुप से समझाया।
मुख्य अतिथी श्री अरविंद प्रभाकर ने सभी सदस्यो को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए,व्यापार मण्डल के उद्देश्यो को समझाया।
इस मौके पर श्री विनय अग्रवाल, श्री दीपक खत्री, ललित बोरा, अंकित अग्रवाल,सुरेन्द्र सिंह,भूपेन्द्र सिह,राजेश पठानिया,गौरव अग्रवाल,मोहीत गर्ग,नरेन्द्र ढ़िंगरा,मनमोहन अहुजा,राजेन्द्र,दिनेश सोनकर, राहुल, धर्मेन्द्र,मुकेश,हर्ष,शुभास सोनकर,पप्पु,बंटी सचदेवा,अमन,संदीप थपलियाल के साथ साथ सैकड़ो व्यापारी लोग मौजूद रहे।
