श्रीनगर में चार जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई 

Spread the love

श्रीनगर ।देवभूमि खबर। नजीबाबाद में आयोजित जमात से लौटकर श्रीनगर पहुंचने के बाद जीएमवीएन गेस्टहाउस में कोरंटाइन किये गए 5 जमातियों में से चार जमातियों की सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक जमाती की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। चार जमातियों की जांच सैंपल निगेटिव आने से जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं बेस अस्पताल ने राहत की सांस ली है, जबकि श्रीनगर शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है।विदित है कि श्रीनगर शहर में अभी तक जो भी संदिग्ध भर्ती बेस अस्पताल या अन्य जगह कोरंटाइन किया गया है। उसकी रिपोर्ट अभी तक निगेटिव ही आ रही है। जिससे शहरवासियों के साथ ही प्रशासन के लिए राहत भरी खबर बनी हुई है। वहीं बेस अस्पताल में भर्ती देवप्रयाग तीनधारा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि चार जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक के सैंपल पर अभी जांच चल रही है। उन्होंने लोगों से अभी भी जागरूक रहने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। कहा कि सभी का सहयोग रहेगा तो कोरोना भगाने का प्रयास सफल हो पायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles