बड़कोट में पुलिस ने मजदूरों को दी खाद्यान्न सामग्री

Spread the love

उत्तरकाशी।देवभूमि खबर। बड़कोट थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली के नेतृत्व में लॉकडाउन का पालन कराए जाने के साथ ही नगर एवं गांव के लोगों को कोरोना वायरस के खतरे एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं जगह-जगह मजदूरों तथा जरूरतमंदों को भोजन एवं खाद्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। रविवार को कोतवाल डीएस कोहली के नेतृत्व में पुलिस ने खरादी में 18 कश्मीरी मजदूरों को भोजन करा कर उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। साथ ही तुनाल्का में 4 बंजारा परिवारों को भी खाद्य सामग्री बांटी। जिसके बाद पुलिस ने दोबाटा में आवश्यक कार्य में लगे वाहन चालकों को मास्क वितरित कर उन्हें सोशल डिस्टेंस बनाये रखने को लेकर जागरूक किया। साथ ही वाहनों को सेनेटाइज करने की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का विभिन्न धाराओं में चालान किया। थाना अंतर्गत खनेड़ा गांव में पंचायत घर में एक साथ बैठे ग्रामीणों को लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को लेकर जागरूक भी किया। मौके पर एक व्यक्ति द्वारा पुलिस का विरोध करने पर चालान भी किया गया तथा ग्रामीणों को कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह करने के साथ ही इसके रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया।

देवभूमि खबर

Related articles