उक्रांद ने दी श्रीयंत्र टापू काण्ड के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि
देहरादून ।उत्तराखंड क्रांति दल ने श्रीयंत्र टापू काण्ड की 26 वर्षगाँठ पर शहीद यशोधर बेंजवाल व राजेश रावत को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सन 1995 के आज के दिन पुलिस की बर्बरता जिसके कारण यशोधर बेंजवाल व राजेश रावत को अलकनंदा नदी में डूबा दिया था, उनकी लाशें कई दिनों बाद मिली, उस मंजर को याद करते हुए, यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत की राज्य के लिए दिए गये बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं ।
वक्ताओ ने कहाँ कि भले भाजपा कहती हैं कि राज्य हमने बनाया लेकिन हकीकत हमारे शहीद यशोधर बेंजवाल व राजेश रावत के साथ साथ मुजफ़रनगर काण्ड, देहरादून गोली काण्ड, मसूरी काण्ड, खटीमा काण्ड व अन्य पुलिस कि बर्बरता से शहीदों के बदौलत राज्य प्राप्त हुआ हैं, जिसे कभी उक्रांद भूल नहीं सकता हैं तथा आज श्रीयंत्र काण्ड कि वर्षगाँठ पर दल दृढ संकल्प के साथ शहीदों के सपनो का उत्तराखंड बनाएंगे।
श्रद्धांजलि सभा में श्री लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, विपिन रावत, प्रमिला रावत, शकुंतला रावत,नरेश गोदियाल,सुमित डंगवाल, कैलाश राणा, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

