HTML tutorial
HTML tutorial

श्री केदारनाथ धाम में 02 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं जो अपने आप में एक कीर्तिमान है: मयूर दीक्षित

श्री केदारनाथ धाम में 02 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं जो अपने आप में एक कीर्तिमान है: मयूर दीक्षित
Spread the love

रुद्रप्रयाग । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ धाम में अब तक 02 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं जो अपने आप में एक कीर्तिमान (रिकाॅर्ड) है। उन्होंने बताया कि शुरू के 11 दिनों में ही इतनी संख्या में यात्रियों ने श्री केदारनाथ के दर्शन नहीं किए।

           जिलाधिकारी ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या को देखते हुए यात्रा मार्ग व धाम में सभी व्यवस्थाओं में भी लगातार इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शौचालयों की संख्या बढ़ाई गई है। पैदल मार्ग के रामबाड़ा में नए पुल का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इसके अतिरिक्त संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है।

उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि जिनको स्वास्थ्य सबंधित कोई परेशानी हो वे अपना चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत अपनी दवाइयां व गरम कपड़े लेकर ही दर्शन हेतु प्रस्थान करें तथा रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन तिथि के अनुसार श्री केदारनाथ में दर्शन हेतु अपनी यात्रा प्रारंभ करें।

देवभूमि खबर

Related articles