HTML tutorial
HTML tutorial

संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए तथा उन्हें योजनाओं से लाभांवित करें:शांति देवी

संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए तथा उन्हें योजनाओं से लाभांवित करें:शांति देवी
Spread the love

पौड़ी ।  अध्यक्ष जिला पंचायत शांति देवी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की बैठक की आयोजित की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए तथा उन्हें योजनाओं से लाभांवित करें। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही योजना व संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत रूप में जानकारी दी गयी। सदन में सदस्यों द्वारा उठाए गये सवालो व बिदुंओं पर अपना स्पष्टीकरण के साथ ही संबंधित कार्यो का सूचना विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में अधिकतर मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य समाज कल्याण, वन, पर्यटन, कृषि, लोक निर्माण विभाग एवं जल सस्थान आदि विभागों के सदन में छाए रहे।

      आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सदन में दिये गये निर्देशों का पालन करें तथा अगली बैठक में पूर्ण किये गये कार्यो का विवरण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सदन के सदस्यों द्वारा विकासखंड पाबौ के पटोटी(मातोली) विद्यालय में कार्य करवाने में लापरवाही की शिकायत की गयी। जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच अधिकारी नामित करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का भरोसा दिया गया। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालयों में आवाजाही करने वाले तथा अधिकतर अवसरों पर विद्यालयों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर उचित कार्यवाही सदस्यों द्वारा की गयी मांग के अनुरूप उचित कार्यवाही करने के मुख्य शिक्षाधिकारी ने निर्देश दिये। इस दौरान सदन के सदस्यों द्वारा श्रम विभाग की लोगों के बीच कार्यो की महत्ता को देखते हुए विकासखंड स्तर पर विभाग का प्रतिनिधि/कार्मिक तैनात करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में जिस परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो चुका है वे अपना बीपीएल कार्ड 15 दिन की अवधि में जमा करें। कहा कि यदि सर्वे के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा उक्त कार्ड को जमा नहीं किया गया तो उनसे बीपीएल धारक के तहत पूर्व में मिली सुविधा की रिकवरी की जाएगी।

    इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला, डीएफओ मुकेश कुमार, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, अपर मुख्य अधिकारी संतोष खेतवाल, मुख्य कृषि अधिकारी अमेंद्र चौधरी, पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, मुख्य शिक्षाधिकारी आंनद भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, कुलदीप सिंह, गौरव रावत सहित अन्य अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles