सरकार ने दुकानों के लिए जारी की संशोधित एसओपी
देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू एसओपी में संशोधन किया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने नई संशोधित एसओपी जारी कर दी है।
संशोधित आदेश के अनुसार,8 जून और 11 जून को बर्तन, हौजरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स, कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर पेंट्स, सैनेटरी, स्टोन (मार्बल चिप्स), कारपेंटर, फर्नीचर व टिंबर मर्चेंट्स की दुकानें सुबह आठ बजे दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।


