सभी भर्तियो की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी दें:काशी सिंह ऐरी

सभी भर्तियो की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी दें:काशी सिंह ऐरी
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा अनिश्चित कालीन धरने के पांचवे दिन सुबह दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश के युवाओं के अधिकार की लडाई लड़ने वाले युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को बधाई दी । काशी सिंह ऐरी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं । अभी तक जितने साक्ष्य मिले हैं उसमे बीजेपी और कांग्रेस के मंत्रियों पर गाज गिरना स्वभाविक है ।इसके लिए जरूरी है कि सभी भर्तियो की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को इसकी जिम्मेदारी दे ।

युवा प्रकोष्ठ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार ने आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को बर्खास्त किया जबकि राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड करने वाला मुख्य आरोपी संतोष बडोनी है । जब से इन्होंने आयोग में सचिव का पद ग्रहण किया तब से 2022 तक के समस्त परीक्षाओं की सी बी आई जाँच जरूरी है । बिष्ट ने कहा कि अगर समस्त विवादित परीक्षाओं में अवैध तरीके से ली गयी राशि पर नजर डाले तो यह अरबो रुपये से भी अधिक जायेगा, उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के अनिश्चित कालीन धरने के 5 दिन बिष्ट ने कहा कि यदि राज्य में भ्रष्टाचार एवम् भृष्टाचारियों का सफाया करना है तो उसके लिए प्रदेश के समस्त युवाओं को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा । आज जिस प्रकार से प्रेम चंद्र जैसे कैबिनेट मंत्री ने भाई भतीजावाद से बिहार कनेक्शन को इंगित किया । यह पहाड़ियों के भावनाओ को आघात पहुँचा है । बिष्ट ने कहा कहा कि यह लडाई पहाड़वाद की है ।यदि पहाड़ी विधानसभा से चुन कर आये विधायक वस्तविक रूप से पहाड़ के युवाओं के भविष्य की चिंता करती है तो उनको भर्ती घोटालो की निष्पक्ष जाँच के लिए सी बी आई जांच की मांग करनी चाहिए ।चाहे वे किसी भी दल से हो, अब बात पहाड़वाद और पहाड़ियों के हको को बचाने की है । उन्होंने कैबिनेट मंत्री के विभाग सहकारिता तथा उच्च शिक्षा में हुए घोटालो के लिए उनसे नैतिक रूप से स्तीफे की मांग की ।

इन्होंने कहा कि शीघ्र ही उक्रांद युवा प्रकोष्ठ विभिन्न भर्तियो मे घोटाले की राशि को पहाड़ के अंतिम गाँव तक बताकर राज्य की जनता को इनके काले करनामे से अवगत करायेगा ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा भर्ती घोटाले के लिए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी को पत्र लिख रहे हैं ।जबकि जितने विधानसभा की भर्ती में घोटाले हुए हैं वे सभी पूर्व मुख्यमंत्री एवम् विधानसभा अध्यक्ष की सह पर ही हुआ है ।जिससे यह कहावत चरितार्थ होती है कि दूध की रखवाली के लिए बिल्ली को रखा है ।
उक्रांद युवाओं के अधिकार की इस लडाई को अंतिम सांस तक लड़ेगा एवम् कल 3 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, एवम् गृह विभाग को मांग पत्र लिखकर समस्त विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से अवगत करायेगा । कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में भी आयोग की समस्त भर्तियां घोटाले की भेट चढ़ी है । यही कारण है कि वे इसमे कुछ भी बयान देने से बच रहे हैं ।इसका एक ही हल है इसकी सीबीआई जाँच की जाए ताकि कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों का वस्तविक चरित्र जनता के सम्मुख आये ।

आज के धरने में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, परवादून जिलाध्यक्ष संजय डोभाल, केंद्रपाल तोपवाल, बीना नेगी, सुरेंद्र कुकरेती, कांता नवानी, निर्मला भट्ट, शशिबाला, तारा देवी, दुर्गा देवी, पंकज उनियाल, प्रवीन रमोला, मनीष रावत, संजीव कुमार भट्ट आदि उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles