समाज सेविका पम्मी देवी हुई राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में शामिल
विकासनगर।विभिन्न एनजीओ के साथ काम कर चुकी समाजसेविका पम्मी देवी ने आज जस्सोवाला में आयोजित राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की एक सभा में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की । पम्मी देवी के साथ दर्जनों अन्य महिलाओं ने भी राहुल प्रियंका गांधी सेना की सदस्यता ली ।
राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस यूथ विंग के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग जय हिंद, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला महासचिव सोनिया जीना एवं सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी विरेंद्र सिंह ने पम्मी देवी सहित सभी का माल्यार्पण करके कांग्रेसमें स्वागत किया ।
संगठन के यूथ विंग के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान ने इस मौके पर शम्मी देवी को जिला महासचिव बनाने की घोषणा की।
इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग जय हिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से आज समाज का प्रत्येक वर्ग बहुत दुखी है, महंगाई आज चरम पर है, पेट्रोल डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी कितने हो गए हैं कि समाज का कोई भी वर्ग इनको सहन कर पाने में सक्षम नहीं है । भास्कर चुग ने कहा कि बेरोजगारी भी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है और सरकार की गलत नीतियों का परिणाम यह हुआ कि जिनके पास रोजगार था वह भी आज बेरोजगार हो गए हैं l सरकार के नेताओं के अपने खर्च में कोई कमी नहीं हुई लेकिन जनता बिजली और पानी के बिल तक जमा नहीं करा पा रही है और बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल हो गया है ।ऐसे में जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है और विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से यही जनता भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी ।केंद्र में भी नरेंद्र मोदी की सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है और बहुत ही जल्दी केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी
प्रदेश सचिव अनीता वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संवेदनहीन सरकार है, किसान लंबे समय से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन अपने पूंजीपति मित्रों के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार काले कानून वापस लेने को तैयार नहीं है l जिला अध्यक्ष यूथ विंग गुलाब सिंह धीमान ने कहा कि लोग तेजी के साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना से जुड़कर कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं जिससे उत्तराखंड में बीजेपी का सूपड़ा साफ होना निश्चित है ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमकार ने कहा कि यह सरकार सिर्फ हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ाने का काम करती है जिस कारण देश का विकास अवरुद्ध हो गया है और लोगों में आपस में नफरत बढ़ गई है l कांग्रेस के इस देश का विकास दोबारा शुरू करेगी और लोगों के दिलों से नफरत को हटाकर दोबारा से मोहब्बत कायम करेगी ।
बैठक में कपिल सैनी, एडवोकेट विपिन सैनी, सोमपाल, दीपक राणा, सोम सिंह पाल, नीरज कुमार, अंकुश सैनी, मांगा राम, सुमित, मुल्की राम, संदीप सैनी, अरुण सैनी, कमलजीत, कुलदीप, ओंकार, मनदीप कुमार, भजन सिंह, विपिन, मंजू देवी, बालों देवी, सुनीता देवी, बबीता सैनी, बबीता वर्मा, रेखा देवी, सरला देवी, राधेश्याम , अभिषेक सैनी, प्रदीप धीमान, बालो देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किये ।

