HTML tutorial
HTML tutorial

कैबिनेट मंत्री कौशिक ने अग्रिम पंक्ति पर लड़ाई लड़ने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री कौशिक ने अग्रिम पंक्ति पर लड़ाई लड़ने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। कैबिनेट मंत्री नगर विकास मदन कौशिक और मेयर सुनील उनियाल गामा ने कोरोना वाइरस कोविड-19 पर नियंत्रण के लिये लगाए जाने वाले अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से सफाई कार्मिको को सम्मानित किया।मदन कौशिक ने कहा कि हमें यह सन्देश देना है कि अग्रिम पंक्ति पर लड़ाई लड़ने वाले कार्मिको की पूर्ण सुरक्षा करते हुये पर्याप्त सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्रिम पंक्ति में लगाये जाने वाले कार्मिकों से दुर्व्यवहार को किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लगभग 30 सफाई कोरोना वारियर्स को दून घण्टा चैक पर सम्मानित किया गया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पूरे नगर में 24 घण्टे सफाई कार्मिक कार्य कर रहे है। इनकी सुरक्षा के लिये मास्क और ग्लब्ज भी दिया गया है। आगामी मंगलवार और बुधवार को 2.30 लाख लीटर का सिनेटाईज किया जाएगा। इसके पूर्व पूरे शहर का 3 बार सैनीटाईजिंग किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सरकार पूरी तरह से इनके सम्मान और सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।

देवभूमि खबर

Related articles