सयुक्त नागरिक संगठन ने अगस्त क्राँति पर शहीदों को भावभीनी श्रद्दाँजलि दी

Spread the love

देहरादून । क्रांति दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन ने आज गांधी पार्क में महात्मा गांधी प्रतिमा पर राष्ट्र शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की| संयुक्त नागरिक संगठन ने इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जिसमें दून के प्रबुद्ध नागरिक संगठनों और संस्थाओं के लोगों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर के.जी बहल ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर अब भ्रष्टाचार भारत छोड़ो आंदोलन चलाना होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त नागरिक संगठन समाज के सभी वर्गों में एकता व भाईचारा के विकास के लिए कार्य करता रहेगा। सभा का संचालन संगठन के महासचिव एस.के त्यागी ने किया।इस अवसर पर रखने वालों में दून सिख वेलफेयर संगठन के जे.एस जस्सल, उत्तराखंड पेंशनर संघ के अध्यक्ष पी.डी गुप्ता, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, कर्नल बीबी थापा कर्नल मन्हास, आर्य समाजी यशवीर आर्य, आरटीआई लोकसभा के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, नेताजी संघर्ष समिति के प्रभात डेंड्रियाल, निर्भया के बिशमभर नाथ बजाज, सर्वधर्म समाज संस्था की गुलिसताखानम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के भद्र सिह नेगी, नैसचर.के मोहन सिंह रावत, सूर्यदेव जुगरान, बी एस.कडंवाल, अपना परिवार के पुरुषोत्तम भट्ट, जनक्रांति विकास मोर्चा के आमितजैन,नेताजी संघर्ष समिति के अरविंद गुप्ता, राजकीय सेवानिवृत्त संगठन के पी डी गुप्ता,आर टी आई क्लब के आर .एस धुंता, मुकेश नारायण शर्मा, यज्ञ भूषण शर्मा, प्रभात डंडरियाल आदि ने भी अपने विचार रखे ।

देवभूमि खबर

Related articles