सरकार कर्मचारी विरोधी निर्णय को तत्काल वापस नहीं लेगी तो संघ बाध्य होकर आंदोलन करेगा:जीतमणि पैन्यूली

सरकार कर्मचारी विरोधी निर्णय को तत्काल वापस नहीं लेगी तो संघ बाध्य होकर आंदोलन करेगा:जीतमणि पैन्यूली
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड सचिवालय सेवा एवं प्रदेश के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के वेतनमान डाउनग्रेड किए जाने के निर्णय उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के सदस्यों द्वारा कड़ा एतराज जताया गया ।

इस संदर्भ में सचिवालय संघ के द्वारा सचिवालय परिसर एटीएम चौक में आम सभा आयोजित की गई और इस तुगलकी फरमान की निंदा की गई।

उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि यदि सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी इस निर्णय को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो संघ बाध्य होकर आंदोलन करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles