रोपवे का पुनः सचालन हो जाने से लोगों को आस की किरण दिखाई दी,500 लोगों ने की निःशुल्क यात्रा

रोपवे का पुनः सचालन हो जाने से लोगों को आस की किरण दिखाई दी,500 लोगों ने की निःशुल्क यात्रा
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल, ।सरोवर नगरी नैनीताल में15 मार्च 2020 से ठप पड़ा केबल कार-रोप वे का संचालन औपचारिक तौर पर प्रारंभ हो गया। आज 500 लोगों ने निःशुल्क केबल कार का लुफ्त उठाया।
आज रोपवे चलने से स्नोव्यू के दुकान दारों को भी आस की किरण दिखाई दी ।वहां के रहने वाले लोगों पर भी एक भरोसा हो गया जिससे वह आसानी से आ जा सकते हैं।

इस क्रम में रोपवे के प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि इस दौरान सुबह 10 से चार बजे तक बच्चों सहित 500 लोगों को 40 चक्करों में केबल कार पर स्नोव्यू की सैर कराई गई। आगे अब सोमवार से सैलानी शुल्क देकर नियमित रूप से केबल कार की सवारी का आनंद ले सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि 1.32 करोड़ रुपए खर्च कर केबल कार के संचालन को अधिक सुरक्षित व तेज कर दिया गया है। अब केबल कार ऑटो मोड के साथ ही जरूरत पड़ने पर मैन्युअल मोड पर भी संचालित हो सकेंगी और पेट्रोल इंजन के जरिए बीच में किसी कारण रुकने पर भी सुरक्षित वापस आ सकेंगी। साथ ही अब हर फेरे में तीन की जगह ढाई मिनट का समय लगेगा, इससे हर दिन निर्धारित अवधि में भी करीब चार फेरे अधिक हो सकेंगे और सैलानियों की संख्या अधिक होने पर पर रात्रि में भी केबल कार का संचालन हो सकेगा। इससे अधिक संख्या में सैलानी अधिक गति से अधिक रोमांच का अनुभव करते हुए केबल कार का आनंद ले सकेंगे। अलबत्ता अब केबल कार की सवारी के लिए बच्चों-बड़ों को एक ओर 150 व 200 तथा दोनों ओर के लिए 200 व 300 रुपए खर्च करने होंगे पर स्थानीय लोगों की पास की व्यवस्था यथावत रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles