सेनेटरी की दुकान से पाइप चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, चोरी के पाइप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद

सेनेटरी की दुकान से पाइप चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, चोरी के पाइप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद
Spread the love

देहरादून।थाना प्रेमनगर पुलिस ने सेनेटरी की दुकान से पाइप चोरी करने वाला शातिर चोर आस मोहम्मद पुत्र आस इलाही निवासी मोहल्ला झोझियान, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) उम्र 35 वर्ष को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करते हुए चोरी के पाइप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद की।

28 जनवरी को वादी श्री मेहताब उर्फ अमन सैफी पुत्र इलियास निवासी ग्राम परवल पोस्ट उमेदपुर थाना पटेलनगर देहरादून द्वारा लिखित सूचना दी गई कि सुद्दोवाला झाझरा स्थित वादी की सेनेटरी की दुकान से किसी अज्ञात चोर द्वारा लोहे 35 पाइप (विभिन्न साइज) चोरी कर ले गया है, सूचना पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 35/2022 धारा 379 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई एवं चोरी के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर मामूर की मदद से पतारसी सुरागरसी करते हुए 29 जनवरीको परवल जाने वाले तिराहे से चेकिंग के दौरान अभियुक्त शान मोहम्मद के कब्जे से महिंद्रा पिकअप संख्या UK 07CB/ 6493 में रखें चोरी गए कुल 35 लोहे के पाइप बरामद करते हुए अभियुक्त शान मोहम्मद को अंतर्गत धारा 379,411 भादवी के तहत गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश करने के उपरांत जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

पुलिस टीम में एस आई दीपक धारीवाल चौकी प्रभारी झाझरा, एस आई सतेंद्र सिंह थाना प्रेमनगर कांस्टेबल प्रदीप कुमार, राजकुमार, मनोज थे।

देवभूमि खबर

Related articles