स्थानीय निकायों में कूड़ा पृथक्कीकरण जागरूक कार्यक्रम /सफाई

Spread the love

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में ैवनतबम ेमहतमहंजपवद ूममा के तहत आज जनपद गढ़वाल के अन्तर्गत सभी स्थानीय निकायों में कूड़ा पृथक्कीकरण जागरूक कार्यक्रम /सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया, जिसके तहत संबंधित वार्डों के नामित अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को जैविक एवं अजैविक कूड़े का पृथक्कीकरण एवं निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने गंदगी से निजात पाने तथा स्वच्छता के साथ स्वस्थ जीवनयापन के प्रति जागरूक किया। संबंधित अधिकारियों/टीमों द्वारा लोगों को जैविक कूड़े को उर्वरक में बदलने के लिए प्रेरित करते हुए उर्वरक को उपयोग में लाने की भी जानकारी दी। वहीं संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने वार्डों के दुकान, होटल, ढाबे आदि के व्यवसायिकों को जागरूक कर कूड़े का पृथक्कीरण करते हुए जैविक/अजैविक कूड़ादानों में संकलित करने को कहा। साथ ही उन्होंने व्यवसायिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद को जीरो पॉलीथीन के अन्तर्गत रखा गया है। कहा कि अपने-अपने प्रतिष्ठानां में पॉलीथीन का उपयोग कदापि न करें, अपितु प्लास्टिक मुक्त कैरी बैग का प्रयोग करना सुनिश्चित करें।
अभियान के तहत नगरपालिका क्षेत्र श्रीनगर में उपजिलाधिकारी श्रीनगर, नगरपालिका पदाधिकारी, स्कूली बच्चों सहित नामित अधिकारियों ने अपने-अपने वार्डों में सोर्स सेग्रिगेशन वीक के तहत लोगों को कूड़ा पृथक्कीकरण की जानकारी देते हुए अपने परिसरों को स्वच्छ रखने की अपील की। वहीं नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में उप जिलाधिकारी यमकेश्वर सहित नगरपालिका पदाधिकारी, वार्ड नामित अधिकारी तथा नगर पंचायत सतपुली में उप जिलाधिकारी लैंसडोन ने भी स्कूल बच्चों के साथ सोर्स सेग्रिगेशन वीक के तहत नगरवासियों को कूड़ा पृथक्कीकरण के लिए जागरूक किया। जबकि नगरपालिका परिषद् पौड़ी, कोटद्वार एवं दुगड्डा में भी नामित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने वार्डों में सोर्स सेग्रिगेशन वीक के तहत कूड़ा पृथक्कीरण की जानकारी के साथ लोगों जागरूक किया गया।
अभियान के तहत नामित संबंधित अधिकारियों ने जन जागरूकता के साथ-साथ वार्डों में वार्ड सदस्यों तथा वार्ड निवासियों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ बैठक कर कूड़ा प्रबन्धन हेतु ठोस कार्यवाही के प्रति कार्य करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने सभी स्थानीय निकायों के क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी अधिकारी/गंगा संरक्षण समिति सदस्य को प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों के सहयोग से ैवनतबम ेमहतमहंजपवद ूममा कार्यक्रम को सफल बनाने तथा कार्यक्रम की सूचनाएं प्रतिदिन जिला नोडल अधिकारी, जिला कार्यालय, पौड़ी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। उन्होंने समस्त नामित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रातः 07 बजे से ही पर्यावरण मित्रों एवं छात्र-छात्राओं के साथ डोर टू डोर प्रक्रिया में शामिल होंगे तथा प्रत्येक परिवार को ैवनतबम ेमहतमहंजपवद ूममा के विषय में जागरूक करने को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी की पहल से जनपद के समस्त नागर निकायों में कूड़ा निस्तारण के प्रति सांईटिफिक रूप से कार्य अमल में लाई जा रही है, जिसके तहत उन्होंने समस्त नागर निकायों के वार्डों में चिन्ह्ति स्थलों पर संबंधित नागर निकाय द्वारा पिट एवं शैड बनाने के लिए निर्देशित किया। उक्त पिटों एवं शैडों में जैविक एवं अजैविक कूड़े को सोर्स से ही पृथक्कीकरण करके डाला जाये। अजैविक कूड़े को सूखने के बाद कॉम्पैक्ट कर निस्तारण किया जायेगा, जबकि जैविक कूड़े को जैविक उर्वरक के रूप में बदलकर खेती, फूलवारी आदि में उपयोग लाया जा सकेगा।

देवभूमि खबर