मेरे पिता का गुनाह बस इतना कि उन्होंने शिक्षा का मंदिर बनाया:अब्दुला

Spread the love

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म ने पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद कहा है कि उनके पिता का दोष बस इतना है कि उन्होंने शिक्षा का मंदिर बनाया। उनके मुताबिक ये बात सरकार के मुखिया और प्रशासन की निगाहों में खटक रही है. अब्दुल्ला ने जौहर विश्विद्यालय से चोरी की किताबें मिलने के मामले पर कहा है कि पुलिस वाले किताबें साथ लेकर आए थे और वही वापस लेकर गए।

उन्होंने कहा कि आप सोचिए 1774 की चीज 2016 में एहसास हुआ कि गायब हो गईं? 2019 में याद आई कि किताबें गायब हैं उन्हें ढूंढना है। अगर पुलिस निष्पक्ष थी तो उसने मीडिया को बाहर रखा।अब्दुल्ला ने कहा कि कुल 9335 किताबें चोरी होने की रिपोर्ट है और सिर्फ 2000 किताबें मिलीं? अगर किताबें चोरी हुई थीं तो पूरी मिलतीं। पुलिस वाले बच्चों की किताबें और कुरान शरीफ अपने साथ ले गए। कानून नाम की कोई चीज नहीं हैं, अगर कानून होता तो यूनिवर्सिटी न यूनिवर्सिटी का गेट खोला जाता, न इमारतों के ताले टूटते।

देवभूमि खबर

Related articles