दून पुलिस ने 86 स्पा सेन्टरों का किया चालान
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून के विभिन्न स्पा सेन्टरों का थाना प्रभारियों द्वारा निरीक्षण कर नियमों का पालन नहीं करने पर 86 स्पा सेन्टरों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जिसमें 08 लाख 60 हजार का जुर्माना लगाया ।
दून में स्पा सेन्टरों का पुलिस द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्पा सेन्टरों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था तथा अपने यहां कार्यरत कर्मियों का सत्यापन तथा आने वाले ग्राहकों का रिकार्ड नियमित रूप से मेन्टेन नहीं किया जा रहा था, पुलिस द्वारा नियमों की अनदेखी करने वाले ऐसे स्पा सेंटर सचांलकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। साथ ही सभी स्पा सेन्टर संचालकों को अपने यहां कार्यरत कर्मियों का विस्तृत ब्योरा सम्बन्धित थाने को उपलब्ध कराने, स्पा सेन्टर में आने वाले ग्राहकों का विवरण रजिस्टर में व्यवस्थित रूप से अंकित करने तथा स्पा सेन्टरों में निर्धारित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु सख्त हिदायत दी गयी। स्पा सेन्टरों की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु सभी थानों पर अलग से एक टीम गठित की गयी है, जिसके द्वारा नियमित रूप से स्पा सेन्टरों का निरीक्षण कर वहाँ लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों की फुटेज को चैक की जाएगी तथा इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी स्पा सेंटर द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है।
*1- थाना क्लेमन्टाउन*
स्पा सेंटरों की संख्या- 01, चालान: 01,
*2- थाना राजपुर*
स्पा सेंटरों की संख्या- 15
चालान- 08
*3- कोतवाली ऋषिकेश*
स्पा सेंटरों की संख्या- 06
चालान- 02
*4- कोतवाली पटेलनगर*
स्पा सेंटरों की संख्या- 17
चालान- 17
*5- थाना कैण्ट*
स्पा सेंटरों की संख्या- 08
चालान- 08
*6- थाना बसन्त विहार*
स्पा सेंटरों की संख्या- 19
चालान- 18
*7- थाना नेहरू कालोनी*
स्पा सेंटरों की संख्या- 07
चालान- 06
*8- थाना डालनवाला*
स्पा सेंटरों की संख्या- 18
चालान – 18
*9- कोतवाली नगर*
स्पा सेंटरों की संख्या – 07
चालान- 07
*10- कोतवाली डोईवाला*
स्पा सेंटरों की संख्या- 01
चालान- 01
*11- थाना रायपुर*
स्पा सेंटरों की संख्या- 01
चालान- nil

