स्वच्छता पखवाड़ा जन-जागरूकता अभियान
पौड़ी।स्वच्छता पखवाड़ा जन-जागरूकता अभियान के तहत जनपद के समस्त नागर निकाय क्षेत्रों में संबंधित नामित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आंवटित वार्डो में प्रातः आठ बजे से ही क्षेन्तार्गत निवासरत लोगों को घरों से ही जैविक एवं अजैविक कूडे़ के सही निस्तारण की जानकारी दी गई। पाखवाड़े के सातवें दिन भी आज जनपद के समस्त नागर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
गौरतलब है कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी नागर निकायों में कूड़े के स्रोत पर पृथक्कीकरण करने जैविक कूड़े का विकेन्द्रित कम्पोस्टिंग तथा प्लास्टिक कैरी बैग/डिस्पोजेबल सामग्री मुक्त नागर निकाय संबंधित विषयों पर 01 से 14 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किये जाने हेतु प्रत्येक वार्ड में समस्त नगर निकायों के सदस्यों/जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों को नामित करने के आदेश जारी किये थे, जिसके तहत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चों सहित स्वयं सेवकों की गठित वार्ड वाइज टीमों द्वारा घर-घर जाकर कूड़ा निस्तारण एवं कूड़े के दुस्प्रभाव से अवगत कराते हुए लोगों को अपने घर आंगन में सफाई रखने तथा कूड़े के सही निस्तारण की जानकारी के साथ-साथ प्रतिबन्धित पाॅलीथीन को उपयोग में न लाने की जानकारी दी। उन्होंने गीला एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग निस्तारण करने की जानकारी के साथ-साथ गीले कूड़े से जैविक उर्वरक बनाकर अपने फूलवारी, आंगन खेतों में उपयोग करने की जानकारी दी।
स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नामित अधिकारियों द्वारा नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका परिषद् पौड़ी, नगर पालिका परिषद् दुगड्डा, नगर पालिका परिषद् श्रीनगर, नगर पंचायत सतपुली तथा नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक आदि के अन्तर्गत समस्त वार्डों में पर्यावरण मित्रों एवं छात्र-छात्राओं के साथ डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत शामिल होकर प्रत्येक परिवार को कूड़े के स्रोत पर पृथक्कीकरण जैविक कूड़े का विकेंद्रित कम्पोस्टिंग तथा प्लास्टिक कैरी बैग व डिस्पोजेबल सामग्री मुक्त करने के विषय में जन जागरूक किया गया।

