स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन
चमोली।खेल विभाग के तत्वावधान में स्वतत्रंता दिवस की पूर्व बेला पर स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक सात आयु वर्गो में स्वच्छता अभियान क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने दौड में विभिन्न आयुवर्गो में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा लाॅटरी के माध्यम से बच्चों को विशिष्ट पुरस्कार भी दिये।
दौड का शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज भण्डारी एवं गोपीनाथ वालीबाल संघ चमोली के अध्यक्ष अशोक सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अण्डर 12 वर्ष के बालकों के लिए 02 किमी0 दौड़ में 158 बालकों ने भाग लेकर जीआईसी ग्वाड देवलधार के अमन ठाकुर ने प्रथम, जीआईसी बैंरागना के आदित्य बत्र्वाल ने द्वितीय, जीआईसी ग्वाड देवलधार के आशीष ने तृतीय, जीआईसी बैंरागना आयुष विष्ट ने चतुर्थ व पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के देवेश चन्द्र ने पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार एसजीआरआर नोटी कर्णप्रयाग के अशंुमन नेगी व रामचन्द्र भट्ट इण्टर कालेज गोपेश्वर के आविष्कार नेगी को दिया गया। जबकि अण्डर 14 वर्ष के बालकों के लिए 03 किमी. दौड़ में 172 बालकों ने भाग लेकर जीआईसी माणा-घिघंराण के प्रियाशुं विष्ट ने प्रथम, जीआईसी बैंरागना के अमन ठाकुर व उपेन्द्र विष्ट ने द्वितीय व तृतीय, जीआईसी गोपेश्वर के लक्ष्मण सिंह ने ने चतुर्थ, नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के दीपक विष्ट ने पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के प्रभाकरन कठैत व नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के प्रकाश नेगी को दिया गया। अण्डर 16 वर्ष के बालकों के लिए 05 किमी. दौड़ में 143 बालकांे ने भाग लेकर क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैण के दिगम्बर सिंह ने प्रथम, श्री रामचन्द्र भट्ट इण्टर कालेज गोपेश्वर के चन्दन सिंह ने द्वितीय, जीआईसी बैंरागना के रोहित राणा ने तृतीय, जीआईसी गोपेश्वर के नरेन्द्र सिंह चतुर्थ व जीआईसी बैंरागना के प्रशान्त सिंह पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर के प्रियाशुं पटवाल तथा जीआईसी गोपेश्वर के महेन्द्र सिंह को दिया गया। बालकों के ओपन वर्ग के लिए 07 कि.मी. दौड़ में 97 बालकांे ने भाग लेकर पीजी कालेज गोपेश्वर के रवीन्द्र नेगी ने प्रथम, जीआईसी गोपेश्वर के किशन सिंह ने द्वितीय, पीजीकालेज गोपेश्वर के अंकित गडिया, नवीन गडिया व अंकित सिंह ने क्रमशः तृतीय से पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार जीआईसी माणा- घिघंराण के अमित विष्ट व जीआईसी बैंरागना के राहुल विष्ट को दिया गया।
वहीं अण्डर 12 वर्ष की बालिका वर्ग के लिए 02 किमी0 दौड़ में 69 बालिकाओं ने भाग लेकर एसजीआरआर गोपेश्वर के अनुष्का कण्डारी ने प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की नीलम ने द्वितीय, केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की समृ़िद्ध एवं आभा ने क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ तथा उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की अंजलि ने पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की निकिता व नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की अनामिका को दिया गया तथा सबसे कम उम्र की वान्या शारदा सुमन एकेडमी गोपेश्वर को दौड पूरी करने पर उददीयमान खिलाडी का पुरस्कार दिया गया। अण्डर 14 वर्ष की बालिका वर्ग हेतु 03 कि0मी0 दौड़ में 74 बालिकाओं ने भाग लेकर की जीआईसी बैंरागना की ईशा बत्र्वाल ने प्रथम, उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की नेहा नेगी ने द्वितीय, जीआईसी बैंरागना की स्नेहा, कंचन विष्ट व सपना राना ने क्रमशः तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार जीआईसी बैंरागना की मानसी विष्ट व शेषाद्री विष्ट को दिया गया। बालिका ओपन वर्ग हेतु 05 कि0मी0 दौड़ में 59 बालिकाओं ने भाग लेकर की जीआइ्र्रसी अल्कापुरी की निकिता फरस्वाण ने प्रथम, जीजीआईसी बैंरागना की शालिनी, जीआईसी बैंरागना की गार्गी व जागृति ने क्रमशः तृतीय व चतुर्थ, पीस पब्लिक गोपेश्वर की अनुष्का ने पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार जीजीआईसी गोपेश्वर की अंजलि व पीजीकालेज गोपेश्वर की सुषमा को दिया गया।
दौड के निर्णायक सर्वश्री कमल ंिकशोर सिंह, गोपाल विष्ट, हरेन्द्र कुंवर, रमेश पंखोली, अजीत नेगी, जयदीप झिक्वांण, विकेन्द्र चैहान, नवीन कुंवर, जगदीश रावत, दीपक कठायत, विपिन विष्ट, राहुल पिमोली, अजीत रावत, लता झिक्वांण, बबीता रावत, रश्मि विष्ट एवं संतोषी नेगी रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार, क्राइस्ट एकेडमी के प्रबंधक फादर जाॅनी टी व प्रधानाचार्या सिस्टर एनसिंग, विनोद कण्डारी, अजय कपरवान, प्रकाश सती, विक्रम सिंह चैधरी, एन0एस0 नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, मोहन सिंह विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व खेल प्रेमी जनता एवं खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री पृथ्वी सिंह रावत ने किया।

