स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और अन्य कार्मिकों के सम्बद्धता समाप्त, आदेश जारी
देहरादून।स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों समेत अन्य कार्मिकों की सम्बद्धता समाप्त करने के आदेश जारी किये है।
आदेश के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मूल तैनाती स्थल से चिकित्सा अधिकारी/ पैरामेडिकल संवर्ग /अन्य समस्त संवर्ग के कार्मिकों को अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र तैनाती स्थल पर संबद्ध किए गए समस्त की सम्बद्धता समाप्त की जाती है।



