हरिद्वार सीएमओ व चिकित्सकों का भाजपा ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत  

हरिद्वार सीएमओ व चिकित्सकों का भाजपा ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत  
Spread the love

हरिद्वार। जनपद में कोरोना के सभी मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी जनपद हरिद्वार द्वारा मेला चिकित्सालय की कोविड-19 यूनिट में पिछले लगभग डेढ़ माह से कोरोना मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों और जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज नैथानी को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया गया ! भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी के नेतृत्व में आयोजित आभार और अभिनंदन कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के दिन रात मेहनत की सराहना की गई और उनका आभार प्रकट किया गया।  इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा हरिद्वार जनपद में कोरोना  के कुल 7 मरीज पॉजिटिव आए थे। जिनमें से छह ठीक हो करके अपने घर लौट चुके हैं और अब बचे हुए आखिरी एक मरीज की भी एक रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अतः हरिद्वार जनपद इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास और सी.एम.ओ के नेतृत्व में लगभग कोरोना पूर्णतः हरिद्वार जनपद से समाप्त हो चुका है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इन सभी चिकित्सकों का एवं उनकी टीम का आभार प्रकट करती है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार अपनी और अपने परिवार की जान की परवाह ना करते हुए। इन चिकित्सा कर्मियों ने दिन रात मेहनत कर हरिद्वार को इस सुरक्षात्मक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। अतः यह सभी सच्चे कोरोना योद्धा हैं निश्चित रूप से सभी हरिद्वार वासी इनके आभारी हैं। आज मेला चिकित्सालय में इन सभी का आभार प्रकट करने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री तरुण नैयर,राहुल शर्मा,स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि पवन त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, चंद्रकांत पांडे, अजीत कुमार, मुकेश पुरी, मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी, रंजना चतुर्वेदी, प्रीतम चैहान आदि उपस्थित रहे। 

देवभूमि खबर

Related articles