हल्द्वानी – रानीबाग में चिता पर रखा शव कैसे बहा देखे वीडियो…

Spread the love

हलद्वानी।पहाड़ी इलाकों और हल्द्वानी में पिछले कई घंटों से हो रही मूसलाधार बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी के रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव बह गए हैं। गौला नदी में 14000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।

काठगोदाम पुलिस और प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही पुलिस ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है और भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में भारी बरसात होने की वजह से गौला नदी का जलस्तर एकाएक बड़ा है।

और अंतिम संस्कार के लिए गेठीया, गौलापार और कठघरिया क्षेत्र से आए तीन शव अंतिम संस्कार के दौरान जल स्तर बढ़ने से बह गए हैं।
साथ ही पुलिस प्रशासन ने आसपास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सूचना देकर अलर्ट किया है।

देवभूमि खबर

Related articles