हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर 9 जनवरी के कार्यक्रम का दिया आमंत्रण
देहरादून।गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने महामहिम राज्यपाल से मुलाक़ात कर उनको नव वर्ष की शुभ कामनाएँ दी एवं 9 जनवरी को होने वाले हेमकुण्टवासी श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में हो रहे कार्यक्रम में उन्हें ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा परिसर में शामिल होने का न्योता दिया।जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
बिन्द्रा ने बताया कि महामहिम राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जेनरल (सेवनिवृत्ति) सरदार गुरमीत सिंह एवं प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर गुरू घर में मथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं साध संगत के दर्शन करेंगे।


