3E योजना में 5 करोड़ छात्रों को स्कॉलरशिप देने का प्लान,मदरसों का होगा कायाकल्प

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।पीएम मोदी ने मुसलमानों के अच्छे दिन के लिए जो प्लान बनाया है, वो 17 करोड़ मुसलमान का आज नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों की जिंदगी बदल देगा।
मोदी सरकार 2 में बड़ा फैसला होने जा रहा है। सरकार ने मदरसों के कायाकल्प का पूरा प्लान बनाया है। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खुलासा किया है कि सरकार ने अगले 5 साल में 5 करोड़ छात्रों को स्कॉलरशिप देने की 3E योजना बनाई है

3E का मतलब है-एजुकेशन, एम्प्लायमेंट और एम्पावरमेंट। इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियों को शामिल किया जाएगा.केंद्र सरकार पांच करोड़ से ज्यादा गरीब अल्पसंख्यक वर्गों के गरीब छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप देगी। इसका मतलब साफ है कि अगर पढ़ेंगे बच्चे तो बढ़ेंगे बच्चे। अगर परिवार का एक बच्चा भी पढ़ लिया तो समझ लीजिए कि उससे आने वाली कई पीढ़ियों के लिए रास्ता खुलेगा।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में मौजूद मदरसों को औपचारिक और मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जाएगा, जिससे मदरसों के बच्चे भी समाज के विकास में योगदान दे सकें. जानकारी के मुताबिक इस योजना की शुरुआत अगले माह से हो जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles