विधायक भरत सिंह चौधरी ने लिंक मार्ग का किया शिलान्यास
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सांदर गांव के ग्रामीणों को जल्द ही यातायात की सुविधा मिलेगी। केदारनाथ नेशनल हाइवे से दो किमी की दूरी पर स्थित सांदर गांव आज तक सड़क मार्ग से वंचित है, जिस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोटरमार्ग निर्माण के प्रथम चरण में जिला योजना के तहत एक किमी लिंक मार्ग का शिलान्यास विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। मार्ग निर्माण में 34 लाख की धनराशि खर्च की जायेगी।
दरअसल, जिला मुख्यालय का निकटवर्ती सांदर गांव मोटरमार्ग से वंचित है, जिस कारण ग्रामीण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण वर्षों से गांव को मोटरमार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर भूमि हस्तांतरित न होने के कारण गांव सडक से नहीं जुड पा रहा था। गत् माह ग्रामीणों द्वारा सडक निर्माण के लिये भूमि हस्तांतरित के लिए आपसी सहमति बनने पर सडक निर्माण की प्रक्रिया आगे बडी। प्रथम चरण में जिला योजना के तहत एक किमी लिंक मार्ग का निर्माण 34 लाख की लागत से किया जायेगा, जिसका शिलान्यास करते हुए विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि जल्द ही शेष एक किमी सडक का निर्माण भी पूरा होगा और इस साल के अन्त तक गांव को सडक मार्ग से जोडने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही विधायक श्री चैधरी ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को स्वंय सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता इन्द्रजीत बोस ने कहा की दूसरे चरण में शेष एक किमी सडक का निर्माण कार्य करने के लिए विभागीय प्रकिया गतिमान है। स्थानीय स्तर पर भूमि मुआवजा वितरण की तैयारी के साथ ही डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। जल्द डीपीआर शासन में भेजी जायेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, ओम प्रकाश बहुगुणा, हनुमंत जगवाण, बंटी जगवाण, भूपेन्द्र जगवाण, बलवीर जगवाण, धाम सिंह जगवाण आदि मौजूद थे।

