देश को जितना सम्मान मोदी ने दिलाया उतना मेरे परिवार से भी रहे नहीं दिला पाए: वरुण गांधी

पीलीभीत।एजेंसी।लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं। राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से भी कुछ लोग प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन जो सम्मान मोदी ने देश को दिलाया है वो सम्मान लंबे समय से किसी ने देश को नहीं दिलाया।
वरुण गांधी रविवार को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा बहेड़ी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने कहा कि वीपी सिंह भी राजा थे, नरसिम्हा राव भी बड़े आदमी थे, अटल जी सामान्य परिवार से थे, लेकिन उन्होंने इस तरह की गरीबी नहीं देखी कभी।
वरुण गांधी ने कहा कि मोदी जी तो सामान्य से भी कमजोर परिवार से थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके परिवार से भी कुछ लोग पीएम हुए हैं, लेकिन जो सम्मान देश को मोदी ने दिलाया है वो सम्मान लम्बे समय से किसी ने देश को नहीं दिलाया।

