काश्तकार निर्मल सिंह तोमर नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित

काश्तकार निर्मल सिंह तोमर नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित
Spread the love

  देहरादून।देवभूमि खबर। देहरादून निवासी काश्तकार एवं बागवान निर्मल सिंह तोमर को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चैधरी द्वारा प्रदान किया गया। निर्मल सिंह तोमर देहरादून जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र के थैना खत के पंचगांव के मूलनिवासी हैं। निर्मल तोमर द्वारा अपनी 10 एकड़ भूमि में 15 प्रजाति के 220 से अधिक किस्म के फलों का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न फलों की प्रजातियों जैसे आम, अमरूद, आड़ू, बेर, सेब आदि के जननद्रव्य का संग्रह और संरक्षण किया है। भा. कृ.अनु.प. के संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा विकसित विभिन्न फलों की किस्मों को उनके खेत में लगाया और संरक्षित किया जा रहा है। श्री तोमर प्रजाति विशेष की पौध को उन्नत कर किसानों को बेच भी रहे हैं। भा. कृ.अनु.प. भारतीय कृृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा विकसित दो की संकर प्रजातियों पूसा पीतांबर और पूसा प्रतिभा का भी उनके द्वारा अपने खेतों में उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कृषि में मशीनीकरण को अपनाया है। अखरोट ग्राफ्ट की भारी मांग को देखते हुए उन्होंने अखरोट के प्रचार के लिए बेज ग्राफ्टिंग तकनीक की शुरुआत की है। वर्तमान में वह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नरम आवरण वाले अखरोट की पांच हजार से अधिक कलमों का उत्पादन कर रे हैं और मुनाफा कमा रहे हैं। यह नई किस्मों और प्रौद्योगिकियों के अपनाकर अपनी आजीविका का स्तर बढ़ाने के लिए साथी किसानों के लिए एक प्रेरणा हैं।

देवभूमि खबर