स्पेशल बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे डीजीपी दीपम सेठ, किया सम्मानित

स्पेशल बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे डीजीपी दीपम सेठ, किया सम्मानित
Spread the love

सीमाएँ केवल मन में होती हैं, सच्ची लगन से हर बाधा पार की जा सकती है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने आज ऋषिकेश में “स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 13 विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।

पुलिस महानिदेशक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशेष बच्चों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत हैं, जिन्होंने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है।”

डीजीपी सेठ ने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना की और कहा कि “जो माता-पिता और शिक्षक इन बच्चों के विकास के लिए समर्पित हैं, वे ही समाज के असली नायक हैं।”

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles