देहरादून – “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, ताकि नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। इसी दिशा में थाना त्यूणी में पुलिस बल द्वारा जनपद के सीमांत क्षेत्र त्यूनी में ग्राम सैंज से मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अपनी 0.012 हैक्टर भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए मेहर सिंह राणा, पुत्र सुखराम, निवासी ग्राम सैंज अटाल, थाना त्यूणी (जनपद देहरादून) द्वारा की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया और इस सम्बन्ध में NDPS एक्ट के तहत मु0अ0स0 – 15/25 धारा 8/18 के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
इस अभियान में उ0नि0 विनय मित्तल (थानाध्यक्ष त्यूणी), कानि0 प्रदीप चौहान तथा कानि0 मंजीत रावत समेत पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह कार्रवाई “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में नई ऊर्जा का संचार होगा।

