20 आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 20 अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के तहत कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के जनपद बदले गए हैं। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत विभिन्न जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, अभिसूचना, सतर्कता एवं पीएसी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Post

आईएनए–आज़ाद हिंद फ़ौज की बालक सेना के बच्चों को किसने प्रेरित किया

Spread the love देवेंद्र कुमार बुडाकोटी भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए)–आज़ाद हिंद फ़ौज का इतिहास भारतीय विद्यालयों की पाठ्यपुस्तकों में प्रमुखता से नहीं पढ़ाया जाता। भारत की स्वतंत्रता के कई वर्षों बाद आईएनए के पूर्व सैनिकों को औपचारिक रूप से स्वतंत्रता सेनानी के रूप में मान्यता दी गई और भारत सरकार […]