हरिद्वार ।जनपद पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 14 उपनिरीक्षकों/अपर उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के समक्ष अंकित नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के तहत कई अधिकारियों को कोतवाली रानीपुर, मंगलौर, लक्सर, ज्वालापुर एवं अन्य चौकियों से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ उपनिरीक्षकों को प्रभारी चौकी के रूप में नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ को कोतवाली स्तर पर भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन ने संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना किया जाए। साथ ही अनुपालन आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

