22.5 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹6 लाख का माल बरामद

Spread the love

रुद्रपुर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत लगभग छह लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) वैभव सैनी के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में संयुक्त टीम 17 जुलाई की रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान किरतपुर मार्ग की सर्विस लेन पर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज रतूड़ी (प्रभारी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स), प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू (कोतवाली रुद्रपुर), उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट (एएनटीएफ), उपनिरीक्षक धीरज टम्टा (कोतवाली रुद्रपुर), हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पांडेय (एएनटीएफ), कांस्टेबल विनोद खत्री (एएनटीएफ), कांस्टेबल खुशाल सिंह तथा कांस्टेबल हरीश बिष्ट (कोतवाली रुद्रपुर) शामिल रहे।

 

देवभूमि खबर

Related articles