रूद्रपुर । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 को देखते हुए जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों के सम्पादकों, प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को निर्वाचन कार्यो के मतदान व मतगणना कार्यक्रमों की कवरेज हेतु प्रेस प्राधिकार पत्र निर्गत किये जाने है उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) मयूर दीक्षित ने बताया जिन सम्पादकों/प्रेस प्रतिनिधियों को प्रेस पास निर्गत किये जाने है वे अपने 02 पासपोर्ट साईज फोटो व नियुक्ति पत्र जिला सूचना कार्यालय ऊधमसिंह नगर में 28 सितम्बर 2019 तक जमा करा सकते है ताकि मतदान व मतगणना हेतु प्राधिकार पत्र निर्गत किये जा सके। उन्होने बताया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन लड़ने वाले प्रेस प्रतिनिधियों को प्रेस प्राधिकार पत्र निर्गत नही किया जाएगा।

