27 अगस्त को आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन किया गया
नई टिहरी।उत्तराखण्ड की ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार 27 अगस्त को आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन किया गया था। अनन्तिम प्रकाशन के उपरान्त 27 व 28 अगस्त को आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की गयी। शासन द्वारा आरक्षण प्रस्तावों पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण हेतु 29 व 30 अगस्त तिथियां निधारित की गयी है।
जिलाधिकारी डाॅ वी. शणमुगम ने आरक्षण प्रस्तावों पर प्राप्त आपत्तियों का विगत दिवस देर सांय तक निस्तारण किया जिसपर विकासखण्ड जौनपुर, देवप्रयाग व कीर्तिनगर के आपत्तिकताओं ने धन्यावाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्राप्तः 10 बजे से सांय 10 बजे तक बिना ब्रेक के अपत्तियों का निस्तारण बेहतर कार्यशैली व कार्य में पारदरिष्ता को ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है तथा प्रत्येक आपत्तिकर्ता को उनकी उपत्ति का निस्तारण कर संतुष्ट करना हमारी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक अपत्तिकार्ता को त्रिस्तारीय पंचायत के पदों के आरक्षण व आवंटन की पूरी प्रक्रिया को पावर प्वांइट प्रजेन्टेशन के माध्यम से समझाकर उनकी अपत्तियों का निस्तारण किया। आरक्षण प्रस्तावों पर कुल 243 आपत्तियां प्राप्त हुई। जिसमें से 182 ग्रामपंचायत, 31 जिला पंचायत तथा 30 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण व आवंटन से सम्बन्धित थी। अधिकतर प्राप्त आपत्तियों का विगत दिवस देर सांय तक निस्तारण कर दिया गया था। शीष 15 शिकायतों का निस्तारण आज किया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी रणवीर असवाल ने बताया कि आरक्षण प्रस्तावों पर प्राप्त सभी अपत्तियों का निस्तारण किया गया है, निस्तारण के उपरान्त आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाषन 31 अगस्त को किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, जिला विकास अधिकरी आनन्द सिंह भाकुनी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान सतीष नौटियाल, सहायक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी धारा सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

