नवाबगढ़ में 3.7 किमी सड़क निर्माण को 3.12 करोड़ की स्वीकृति, मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन

Spread the love

विकासनगर। नवाबगढ़ क्षेत्र में पुल नंबर-1 से खादर तक 3.7 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण को सरकार से स्वीकृति मिलने पर जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया। इस सड़क निर्माण कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि यह सवा साल के अथक परिश्रम और लगातार संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के अंत में मोर्चा द्वारा पुल नंबर-1 से खादर की ओर जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पर दो से ढाई फीट तक गहरे गड्ढे हो गए थे, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।

नेगी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से 4-5 बार मुलाकात कर पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत करने के आदेश जारी करवाए गए। उन्होंने कहा कि पत्रावली को एक पटल से दूसरे पटल तक पहुंचाने में दिन-रात प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप सरकार से सड़क पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण की स्वीकृति मिल पाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि नंबर-1 पुल जौनसारी बस्ती के लोगों ने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन खनन के खेल में संलिप्त होने के कारण जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया। ऐसे में मोर्चा ने इस मुद्दे को अपने हाथ में लेकर संघर्ष किया।

नेगी ने कहा कि जिसकी बात कोई नहीं सुनता, उसकी आवाज मोर्चा उठाता है और उसे न्याय दिलाने का कार्य करता है।

कार्यक्रम में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, मनोज राय, अकरम सलमानी, महेंद्र भंडारी, अतुल हांडा, विनय गुप्ता, नरेंद्र तोमर, भीम सिंह बिष्ट, प्रमोद शर्मा, भजन सिंह नेगी, गोविंद सिंह नेगी, श्रवण गर्ग, सुशील भारद्वाज, नरेश ठाकुर, दिनेश राणा, सुरजीत सिंह, अंकुर चौरसिया, क्रिस्टीना, परवीन, सलीम मिर्जा, दिनेश गुप्ता, विजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष व डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित

Spread the love देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश नपलच्याल एवं चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए […]