थाना भगवानपुर पुलिस ने करीब 30 लाख का 12 टायरा ट्रक किया बरामद,अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के तीन शातिर दबोचे
हरिद्वार।थाना भगवानपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के तीन शातिर दबोच चोरी किया गया करीब 30 लाख का 12 टायरा ट्रक बरामद किया ।कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 02 नाजायज चाकू तथा घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप व ट्रक भी बरामद किया।
एसपी देहात श्री स्वप्न किशोर सिंह द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27.12.2022 को वादी आसिफ पुत्र वहीद निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से E-FIR दर्ज करायी गयी कि उनका 12 टायरा ट्रक दिनांक- 25.12.2022 किसी ने चोरी कर लिया है। उक्त आधार पर थाना भगवानपुर को साइबर थाने से मु0अ0सं0- 1217/2022 धारा 379 भादवि प्राप्त हुआ।
उक्त सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही वाहन की तलाश हेतु विभिन्न टीम गठित कर की गई मेहनत के परिणामस्वरूप दिनांक- 01.01.2023 को तीन बदमाशो परवेज उर्फ मोनी पुत्र लईक अहमद निवासी ग्राम मछियारो वाली मस्जिद खाला पार कोतवाली शहर मुजफ्फरनगर उ0प्र0, मुनीर पुत्र इस्लाम निवासी तेजलहेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0, कादिर पुत्र अनवर निवासी एक मिनार मस्जिद खाला पार कोतवाली शहर मुजफ्फरनगर उ0प्र0 को खेलपुर भगवानपुर रोड पर पिकअप वाहन रजि0न0 UP12BT 0227 में एक अदद तमंचा 315 बोर जिन्दा कारतूस व 02 नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर चोरी किया हुआ ट्रक व अभियुक्त इस्तिखार के भाई का ट्रक जिसमें चोरी किये हुये ट्रक का इंजन बदला जाना था बरामद किया गया।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया की परवेज व कादिर आपस में जीजा साले है तथा मुनीर इनके चौथे साथी इस्तिखार का दोस्त है। इस्तिखार परवेज और मुनीर ट्रक ड्राईवरी करते है तथा इस्तिखार के भाई के पास एक ट्रक भी है। परवेज का साला कादिर फेरी का काम करता है सभी की मुलाकात अब से करीब 06 महीने पहले हुई थी। कुछ समय पहले इस्तिखार ने अपने भाई के ट्रक का इंजन बदलने के लिये ट्रक चोरी करने व बाकी ट्रक को कबाडी को बेच देने की योजना बनाई थी। इस्तिखार पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम काजीवाला मौहल्ला मंगलौर हरिद्वार फरार है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर राजीव रौथाण,व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला थाना भगवानपुर, उ0नि0 लोकपाल परमार थाना भगवानपुर, उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगाई थाना भगवानपुर,उ0नि0 विपिन कुमार थाना भगवानपुर, उ0नि0 दीपक चौधरी थाना भगवानपुर,हे0का0 विनोद कुमार थाना भगवानपुर उपस्थित रहे।

