36 घंटे में हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर मार डाला — दोनों गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशन में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का मात्र 36 घंटों में खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला थाना आईटीआई क्षेत्र का है, जहां मृतक कुलवन्त सिंह की मां चन्द्रवती ने 1 मई 2026 को अपने पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को कुलवन्त अपनी पत्नी गुड्डी के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पूछताछ में पत्नी द्वारा भ्रामक जानकारी देने और पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी मिलने पर शक गहरा गया।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि आरोपी महिला का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या के साथ अवैध संबंध था और घटना के समय दोनों की लोकेशन एक ही स्थान पर थी।
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी गुड्डी ने खुलासा किया कि पति उसके संबंधों में बाधा बन रहा था। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और 25 अप्रैल को जहर मिली शराब पिलाकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को कार में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी गुड्डी (28 वर्ष) और कपिल मौर्या (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस और SDRF टीम द्वारा नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन शव की बरामदगी अभी शेष है।
कोतवाली आईटीआई पुलिस, एसओजी टीम और अन्य अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए, सर्विलांस विश्लेषण किया और आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सकता। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को

