आंदोलनकारी मंच ने की बलूनी के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की मांग
देहरादून। राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलन में प्रथम महिला रही श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की मांग की है।
राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि अंतिम संस्कार हेतु सुबह 10–बजे उनके आवास डोभालवाला से प्रस्थान करने के बाद सुबह 10–30 बजे उनकी क्रम स्थली कचहरी प्रांगण शहीद स्मारक में श्रद्धांजली देने के उपरान्त हरिद्वार प्रस्थान करेंगे।
सुशीला बलूनी अधिवक्ता थी और पृथक राज्य आंदोलन के लिए धरने पर बैठने वाली प्रथम महिला थी।
