आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति ने किया शोक व्यक्त
अल्मोड़ा ।उत्तराखंड राज्य की आन्दोलनकारी व पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने शोक व्यक्त किया।
उन्होने कहा कि श्रीमती बलूनी हमारे उत्तराखंड की आंदोलन की एक मजबूत स्तंभ थी ।उत्तराखंड की क्रान्तिकारी महिलाओं में उनका बड़ा योगदान रहा। श्री नेगी ने कहा कि उनके चले जाने से आज उत्तराखंड में खामोशी छा गई। इन्होंने उत्तराखंड पृथक राज्य में अपना सक्रिय योगदान तो दिया उसके बाबजूद हमेशा महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करने वाली क्रान्तिकारी महिला थी। बलूनी का ये आन्दोलनकारी व अन्य मुद्दों पर आवाज उठाने की बात उतराखड के लिए एक धरोहर के तौर पर रहेगी।उनका चले जाना उतराखड के करोड़ों लोगों के दुःख की बात है। उत्तराखंड के करोड़ों की जनता में उनका नाम एक क्रांतिकारी महिला की तौर राज करेगी।
