80 से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों को चार लाख से अधिक धन राशि के चेक वितरित

Spread the love

ऋषिकेश।देवभूमि खबर। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष के चेक वितरण का 36वां कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 80 से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों को चार लाख से अधिक धन राशि के चेक वितरित किए गए , इस अवसर पर भारत सरकार की उज्जवला योजना के तहत 12 लाभार्थियों को उज्जवला गैस के निशुल्क कनेक्शन भी वितरित किए गए।

      इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि समाज के उपेक्षित वंचित एवं शोषित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए एवं त्वरित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि जरूरतमंद व्यक्ति के लिए लाभ पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष सरकार की कोई योजना नहीं है बल्कि अध्यक्ष विधानसभा अपने विवेक के आधार पर जरूरतमंद लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह लाभ सीधे उस व्यक्ति को मिल सके इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत सरकार द्वारा संचालित उज्जवला गैस योजना के तहत 12 लोगों को निशुल्क गैस के कनेक्शन वितरित किए गए। श्री अग्रवाल ने कहा है कि इस योजना के तहत ऋषिकेश विधानसभा में अब तक 150 से अधिक कनेक्शन गरीब लोगों को वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला गैस योजना के तहत गरीब के आंसू पहुंचने का काम किया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राणा ने कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम से जरूरतबंद लाभान्वित हो रहे हैं इस प्रकार के  कार्यक्रम से गरीब को सीधा लाभ मिलता है। इस अवसर पर चेतन शर्मा, रजनीश शर्मा, सतपाल सैनी, संजीव चैहान ,सुमित पवार, वीरेंद्र रमोला, लाभार्थियों में ज्योति देवी, कमलेश्वरी, लाल बहादुर, कृपाल सिंह, बिल्ला देवी, बुरा देवी, मीरा देवी, रीना देवी, शांति देवी, उषा देवी, विमला देवी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles