शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी ने दुर्घटना से बचने के लिए श्रमदान कर शहर के सड़कों में भरने का काम किया है : कुलदीप पंवार

शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी ने दुर्घटना से बचने के लिए श्रमदान कर शहर के सड़कों में भरने का काम किया है : कुलदीप पंवार
Spread the love

नई टिहरी ।शहर के कांग्रेसजनो ने (ढुंगीधार)की सड़कों में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढों को श्रमदान कर मिट्टी भरने के साथ सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों को काट कर साफ सफाई अभियान चलाया ।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि “नई टिहरी की हर सड़क पर गढ़े ही गढ़े है, ऐसा लग रहा है, प्रदेश में गढ़ों वाली सरकार है, किसी का घ्यान इन गढ़ों को भरने की तरफ नही है ना ही इन सड़कों पर पेंटिंग वर्क किया जा रहा है। श्री पंवार ने कहा कि 29 अगस्त को 9b वार्ड के गढ़े भरे जाएंगे
पूर्व प्रमुख/महामंत्री विजय गुनसोला और शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि “पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों ने इन सड़को का भली भांति जनहित में निर्माण किया था किंतु आज की डबल इंजन की सरकार इन सड़कों के गड्ढों को तक नहीं भर पा रही है, न ही इन सड़को के किनारे उगी झाड़ियों को सरकार कटवा पा रही है। उन्होंने कहा कि सड़को के रखरखाव का बजट कौन खा रहा है” क्यों नही इन सड़कों की मरोमत्त/पेंटिंग कार्य राज्य सरकार नही कर पा रही है।
महिला प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत व रीनू पंवार ने कहा कि यह लगता है कि वर्तमान की सरकार गढ़ा सरकार है। और सड़कों के बुरे हाल पर कोई बजट नही दे रही है, जिससे परडे हादसे हो रहे है।

श्रमदान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विंनोद रावत, रीनू पंवार, विमला रावत, रीना, प्रवीन, बलबीर कोहली, वीरेंदर दत्त, श्याम लाल, बालम पंवार,गब्बर रावत,जयवीर थलवाल, परशुराम नोटयाल, रोशन नोत्याल,इमरान,अनीस खान,सरताज अली, निहाल सिंह, मनीष पंत, बलवंत नेगी, दिलशाद, सुमेर चंद, होशियार सिंह,राहुल अली, प्रीतम, मदन पंवार, महेंद्र सिंह, संतोष आर्य, सविता पंवार, मीना चौहान, सरस्वती देवी,दिला देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, पिंकी,आशा देवी, आषाढ़ी देवी, लष्मी देवी, छम छम देवी, कविता देवी, आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles