महिला दिवस पर वीर सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
ऋषिकेश।देवभूमिखबर। अवधूत आश्रम वीरभद्र ऋषिकेश में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश के शहीद वीर सेनानियों को के परिजनों को सम्मानित किया।
महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश के सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करना पुण्य का कार्य है।
उन्होंने जहां एक और वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी की बात है वहीं श्री अग्रवाल ने देश के सीमाओं पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को सलाम किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र पोखरियाल ,शहीद विकास गुरुग के पिता रमेश गुरुग एवं कारगिल शहीद कैप्टन अमित सेमवाल के पिता तारा दत्त सेमवाल एवं माता पुष्पा सेमवाल को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर आरती गौड कपिल गुप्ता उषा रावत पुष्पा नैथानी रीना देवी कुसुम देवी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

