उधम सिंह नगर पुलिस ने बरामद किए करीब 500 मोबाइल फोन

उधम सिंह नगर पुलिस ने बरामद किए  करीब 500 मोबाइल फोन
Spread the love

रुद्रपुर।उधम सिंह नगर पुलिस ने करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किए।बरामद किए गये मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए।एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी ने एसओजी टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

एस०ओ०जी टीम जनपद उधमसिंह नगर द्वारा थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, गैर राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द कर उन्हें खुशियां दिलायी गयी, एस.ओ.जी. उधमसिंह नगर टीम द्वारा किये गये उक्त कार्य की उच्चाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गयी।

बरामद 500 मोबाइलों की लिस्ट का मीडिया व सोशल मीडिया में किया जायेगा प्रचार प्रसार ताकि मोबाईल धारकों को वापस किए जा सकें बरामद फोन।

बरामदगी –
विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाईल फोन कीमत लगभग 70 लाख रुपये

देवभूमि खबर

Related articles