संगठन हमेशा पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए कार्य कर रहा है:सचिन
देहरादून।देवभूमि खबरखबर। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार के सदस्यों के साथ आयोजित गई। बैठक में आगामी कार्यो योजनाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संगठन का मूल मंत्र ही कार्य करना है संगठन हमेशा पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए कार्य कर रहा है।
बैठक में मानवाधिकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने हरिद्वार यूनिट के सदस्यों को बताया कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कैसे कार्य करने हंै और किन के साथ करना है और किस रूप में करना है। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने अपने विचार रखे और संगठन को प्रदेश स्तर पर कार्य करने को कहा। कहा कि संगठन देहरादून व अन्य जगह सक्रिय होकर जिस प्रकार से कार्य कर रहा है उसी तरह हरिद्वार में भी संगठन संगठित होकर कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के हरिद्वार यूनिट के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने सबको आश्वासन दिया कि हम मानवाधिकार संगठन के जो भी कार्य होंगे जैसे और राज्य में हो रहे हैं हम उसको वैसे ही करेंगे बढ़-चढ़कर करेंगे। इस मौके पर राहुल चैहान, ललित शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार, अजय कुमार सैनी, राजकुमारी शर्मा, गौरव भार्गव, राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।


