एडीजी ने की आगामी कांवड़ मेला-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों की समीक्षा

एडीजी ने की आगामी कांवड़ मेला-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों की समीक्षा
Spread the love

देहरादून।अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री ए.पी. अंशुमान ने पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों की समीक्षा की ।

अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निम्न निर्देश दिए गए:

  1. जनपद प्रभारी, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी एवं देहरादून को कांवड़ मेला हेतु ड्यूटी स्थलों का चयन कर पुलिस बल का आंकलन करने के निर्देश दिए गए।
  2. सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र को जोन, सेक्टरों में विभक्त कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की जाए।
  3. कांवड़ मेले के दौरान पूर्व में घटित घटनाओं और यातायात सम्बन्धी समस्याओं का अवलोकन कर निराकरण के लिए कार्यवाही की जाए।
  4. पूर्व में कांवड़ मेले के बोटलनेक्स प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारियों से फीडबैक लेकर समस्याओं का निराकरण कराते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  5. इंटर स्टेट बैरियरों, बस और रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर सुनिश्चित किया जाए कि वे सभी क्रियाशील हों।
  6. कांवड़ मेले के दौरान नियुक्त पुलिस बल के रुकने आदि की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  7. कांवड़िये अपनी यात्रा के दौरान क्या करें और क्या ना करें, के सम्बन्ध में यात्रा मार्गों पर पथ-प्रदर्शक, सुरक्षित यात्रा हेतु पम्पलेट, होर्डिंग्स और पी.ए. सिस्टम के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाए।
  8. कांवड़ शिविर लगाने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए।
  9. अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जाए और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और पी.ए. सिस्टम की व्यवस्था की जाए।
  10. कांवड़ के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्टों और फेक न्यूज की नियमित मॉनिटरिंग कराते हुए भ्रामक पोस्टों के पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत एस.ओ.पी. के अनुरूप तत्काल खंडन की कार्यवाही की जाए।
  11. कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु विशेष रूप से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील कस्बों, मोहल्लों, और ग्रामों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

देवभूमि खबर

Related articles